Sunday, October 5, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयकर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बेंगलुरु दक्षिण करने की अधिसूचना...

कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बेंगलुरु दक्षिण करने की अधिसूचना जारी की

कर्नाटक सरकार ने मंत्रिमंडल के फैसले के एक दिन बाद शुक्रवार को रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।
अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘कर्नाटक भूमि राजस्व अधिनियम 1964 की धारा 4(4ए) के प्रावधानों के अनुसार, रामनगर को जिला मुख्यालय घोषित करते हुए रामनगर जिले का नाम बदलकर कर्नाटक राज्य का बेंगलुरू दक्षिण जिला किया जाता है।’’

बेंगलुरु शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर रामनगर, बेंगलुरु दक्षिण नाम रखे गए जिले का मुख्यालय बना रहेगा, जिसमें मगदी, कनकपुरा, चन्नपटना और हरोहल्ली तालुके भी शामिल होंगे।

रामनगर उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार का गृह जिला है, जो कांग्रेस की राज्य इकाई के कांग्रेस प्रमुख भी हैं।
वह जिले के कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने ही सबसे पहले जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण करने का प्रस्ताव रखा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments