Sunday, July 13, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयकश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात, मैदानी इलाकों में बारिश

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात, मैदानी इलाकों में बारिश

कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार को हिमपात हुआ, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला स्थित गुलमर्ग, बांदीपोरा के गुरेज और कुछ अन्य स्थानों पर रातभर हिमपात हुआ जो सुबह तक जारी रहा।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर सहित अधिकांश मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई।
गुरेज में भारी हिमपात और हिमस्खलन के खतरे के कारण अधिकारियों ने 15 मार्च तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।

इस बीच मौसम विभाग ने रविवार सुबह तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का अनुमान जताया है।
विभाग ने कहा कि इसके बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments