आजकल का लाइफस्टाइल इतना व्यस्त है कि वजन बढ़ना आम बात हो गई है। खराब खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी, बढ़ते मोटापे के मुख्य कारण हैं। वजन कम करने के लिए सही डाइट और नियमित व्यायाम पर ध्यान देना आवश्यक है। हालांकि, कुछ खाद्य पदार्थ वजन घटाने की प्रक्रिया को और तेज कर सकते हैं। इनमें से एक है किशमिश। आइए जानते हैं वजन घटाने में किशमिश कैसे मददगार हो सकता है।
किशमिश कैसे करता है वजन कम करने में मदद?
किशमिश कई विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो वजन घटाने में सहायक होती है। इसमें कम कैलोरी होती है, जो इसे एक बेहतरीन स्नैक विकल्प बनाती है। किशमिश में नेचुरल फ्रूट शुगर और लेप्टिन होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और भूख को नियंत्रित करते हैं। इसके अलावा, लेप्टिन फैट सेल्स को तेजी से बर्न करने में भी मददगार होता है। फाइबर की प्रचुरता के कारण किशमिश आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है, जो वजन कम करने में सहायक होती है।
किशमिश का सेवन कैसे करें?
वजन घटाने के लिए किशमिश को खाने का सबसे हेल्दी तरीका है कि उसे रात भर भिगोकर खाया जाए। इसके लिए लगभग 10 से 15 किशमिश को रात में पानी में भिगोकर रखें और सुबह उठकर अच्छी तरह चबाकर खाएं। ऐसा करने से अनचाहे मिनरल और विटामिन पानी में घुल जाते हैं, जिससे शरीर को केवल आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं और उनका अवशोषण तेजी से होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, किशमिश को रात भर भिगोकर खाने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का स्तर बढ़ता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण की क्षमता को बढ़ाता है।
सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीना
किशमिश के पानी का सेवन भी वजन घटाने में सहायक होता है। इसे सुबह खाली पेट पीना फायदेमंद माना जाता है। इसे बनाने के लिए दो कप पानी में 150 ग्राम किशमिश डालकर उबालें। जब पानी एक कप रह जाए, तो गैस बंद कर दें और पानी को छानकर हल्का गर्म करके पी लें। कुछ ही दिनों में इसके प्रभाव को आप अपने वजन में देख पाएंगे।
किशमिश का नियमित सेवन न केवल आपकी सेहत को सुधारता है बल्कि वजन घटाने की प्रक्रिया को भी तेजी से आगे बढ़ाता है। इसलिए, इसे अपनी डाइट में शामिल करें और स्वस्थ जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाएं।