कई बार हमें महसूस होता है कि कोई करीबी व्यक्ति हमारे प्रति जलन या ईर्ष्या की भावना रखता है। यह एक सामान्य मानवीय स्वभाव है कि जब कोई जान-पहचान वाला हमसे बेहतर प्रदर्शन करता है, तो कुछ लोगों के मन में हीन भावना आ सकती है। अगर आपको यह समझना है कि कोई व्यक्ति आपसे ईर्ष्या करता है, तो इन 7 व्यवहारों पर ध्यान दें।
1. सार्वजनिक रूप से सलाह देना
अगर कोई व्यक्ति आपको ऐसी सलाह देता है, जो निजी तौर पर दी जानी चाहिए, लेकिन वह इसे सबके सामने करता है, तो इसका उद्देश्य आपको नीचा दिखाना हो सकता है। यह ईर्ष्या का एक संकेत हो सकता है।
2. कभी भी बधाई न देना
जो व्यक्ति आपसे जलता है, वह आपकी खुशियों या उपलब्धियों पर आपको बधाई नहीं देगा। बल्कि, आपकी सफलता में कमियां निकालने की कोशिश करेगा।
3. दूसरों के साथ मिलकर मज़ाक उड़ाना
ऐसे लोग अक्सर समूह में आपकी खिल्ली उड़ाने या मज़ाक बनाने का मौका ढूंढते हैं और फिर उस पर सबसे ज़्यादा हंसते हैं।
4. बिना किसी कारण गुस्सा दिखाना
जलन रखने वाला व्यक्ति बेवजह आपसे गुस्सा हो सकता है। कभी-कभी वह छोटी-छोटी बातों पर नाराज़ हो जाता है और रिश्ता खत्म करने जैसी बातें भी करने लगता है।
5. आपकी उपलब्धियों को छोटा दिखाना
आपकी बड़ी से बड़ी सफलता को भी साधारण बताने की कोशिश करेगा। वह आपकी मेहनत को महत्व नहीं देगा और आपकी तुलना किसी और से करेगा ताकि आपकी उपलब्धि कमतर लगे।
6. पीठ पीछे बुराई करना
ऐसे लोग अक्सर दूसरों के साथ मिलकर आपकी बुराई करते हैं और आपकी गलतियां निकालने की कोशिश करते हैं।
7. आंखें न मिलाना
अगर कोई व्यक्ति आपके प्रति जलन रखता है, तो वह अक्सर आपसे आंखें मिलाने से बचेगा। यह संकेत हो सकता है कि वह आपसे असहज महसूस करता है या मन में कुछ छुपा रहा है।
अगर आपको किसी के व्यवहार में ये संकेत दिखते हैं, तो सावधान रहें और समझदारी से पेश आएं।