Friday, December 26, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयकौन सा डेडली मिसाइल दागने निकला भारत! बॉर्डर पर हाई अलर्ट से...

कौन सा डेडली मिसाइल दागने निकला भारत! बॉर्डर पर हाई अलर्ट से दुश्मनों में खलबली!

भारत लगातार एक के बाद एक धमाका कर रहा है जिससे दुश्मन घबराए हुए हैंअब भारत ने एक और तगड़ा ऐलान करके बॉर्डर पर हड़कंप मचा दिया हैजिसके बाद दुश्मनों के खेमे में चर्चा तेज हो गई है कि भारत किसी बड़ी तैयारी में हैपाकिस्तान के सारे टीवी चैनल्स पर यही बहस चल रही है कि कुछ घंटों बाद भारत क्या करने वाला हैपाकिस्तान ही नहीं बल्कि चीन और अमेरिका भी यह जानने के लिए बेचैन दिखाई दे रहे हैं कि आखिर भारत का प्लान क्या हैभारत ने नोटिस टू एयरमैन यानी कि नोटम जारी किया हैयह डेंजर ज़ोन एडवाइज़री डॉ. एपीजेअब्दुल कलाम आइलैंड से बंगाल की खाड़ी के एक बड़े हिस्से को कवर करती है।

इसे भी पढ़ें: 2520 KM एरिया में NOTAM जारी, अब कौन सा डेडली मिसाइल लॉन्च करने वाला है भारत?

यह नो फ्लाई जोन लगभग 2520 किमी तक फैला हुआ है। जो हवाई जहाजों और समुद्री यातायात के लिए अस्थाई प्रतिबंध लगाता है। यह नोटम 17 से 20 दिसंबर के बीच लागू रहेगा। कहा जा रहा है कि भारत एक बड़ी मिसाइल टेस्ट करने जा रहा है। पिछले परीक्षणों की तरह यह जोन पहले से ज्यादा बड़ा है जो मिसाइल की उन्नत रेंज और सटीकता का संकेत देता है। भारत ने इससे पहले 6 से 8 दिसंबर के बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर 14,000 कि.मी. के इलाके में नो फ्लाई जोन नोटिस जारी किया था। यह नोटम भी मिसाइल टेस्ट के लिए जारी किया गया था। हाल ही में नौसेना ने युद्धफोस से ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना, यात्रा में जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान शामिल

मिसाइल की बेजोड़ सटीकता, स्पीड और तबाही मचाने की ताकत देखने को मिली थी। यह मिसाइल दुश्मन के ठिकानों में तबाही मचाने के लिए काफी है। यह 300 किमी से 800 किमी तक की दूरी पर बैठे दुश्मन को तबाह कर सकती है। इस सफल परीक्षण के बाद से ही भारत के दुश्मन खौफ में थे कि अब भारत ने एक और धमाका करने की तैयारी कर ली है। कहा जा रहा है कि K4 सबमरीन लॉन्च्ड बैलस्टिक मिसाइलका परीक्षण हो सकता है जो परमाणु सक्षम है और 3500 किमी तक वार कर सकती है। यह चीन नौसेना के खिलाफ एक मजबूत हथियार के रूप में है। यह मिसाइल ठोस ईंधन से चलती है। सबमरीन से लॉन्च होने पर 20 से 30 मीटर गहराई से फायर की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: Stanford की रिपोर्ट: AI में भारत की धाक, दुनिया में तीसरे पायदान पर, विकसित देशों को पछाड़ा

यह अग्नि मिसाइल सीरीज पर आधारित है। इसका वजन 17 टन, लंबाई 12 मीटर और यह एमआईआर भी तकनीक से लैस हो सकती है। यानी एक मिसाइल से कई लक्ष्य हिट कर सकती है। परमाणु हथियार ले जाने की ताकत इसके पास है। यह आईएएस, अरिहंत जैसी सबमरीन से लॉन्च होती है। इस परीक्षण के बाद भारत अगले साल K5 मिसाइल का परीक्षण कर सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments