Sunday, June 1, 2025
spot_img
HomeUncategorizedक्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पारी और 242 रनों से हराया, 1-0...

क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पारी और 242 रनों से हराया, 1-0 की बढ़त

Iaxerlbgj90fkdz5syh1ozvzpqj7qfpcdvin01tp

ऑस्ट्रेलिया ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को पारी और 242 रनों से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी छह विकेट पर 654 रन बनाकर घोषित की। इसके बाद फॉलोऑन का सामना कर रही श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी में 165 रन और दूसरी पारी में 247 रन बनाए।

 

दोहरा शतक लगाने वाले उस्मान ख्वाजा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। श्रीलंका को अपने घरेलू मैदान पर सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले उसे 2017 में भारत के खिलाफ पारी और 239 रन से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका की सबसे बड़ी हार में 2012 में मेलबर्न में पारी और 201 रन से तथा 1988 में वाका ग्राउंड पर पारी और 108 रन से हार शामिल है। कुल मिलाकर सबसे बड़ी हार श्रीलंकाई टीम को 2001 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका से पारी और 229 रन से मिली थी। श्रीलंका की दूसरी पारी में नाथन लियोन और मैथ्यू कुहमैन ने चार-चार विकेट लिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments