Friday, October 3, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयगंगईकोंडा चोलपुरम से PM मोदी का संदेश, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र सुरक्षा...

गंगईकोंडा चोलपुरम से PM मोदी का संदेश, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र सुरक्षा सर्वोपरि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में आयोजित आदि तिरुवथिराई महोत्सव में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और राष्ट्र की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों के कल्याण और देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।
आध्यात्मिक अनुभव और काशी का नाता
कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं तो काशी का सांसद हूं और जब मैं ‘ॐ नमः शिवाय’ सुनता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। शिव दर्शन की अद्भुत ऊर्जा, श्री इलैयाराजा का संगीत और मंत्रोच्चार, यह आध्यात्मिक अनुभव मन को भावविभोर कर देता है।’ उन्होंने भगवान शिव से सभी पर कृपा बरसाने की प्रार्थना करते हुए ‘हर हर महादेव’ का जयघोष किया।
 

इसे भी पढ़ें: टूटती दूरियां, जुड़ते रिश्ते, Raj Thackeray और Uddhav Thackeray की भेंट से गरमाई सियासत

चोल साम्राज्य की विरासत और विकसित भारत का लक्ष्य
प्रधानमंत्री ने चोल राजाओं के राजनयिक और व्यापारिक संबंधों के विस्तार का उल्लेख किया, जो श्रीलंका, मालदीव और दक्षिण-पूर्व एशिया तक फैले हुए थे। उन्होंने इस बात पर भी गौर किया कि वे एक दिन पहले ही मालदीव से लौटे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि चोल साम्राज्य का इतिहास और उसकी विरासत भारत के वास्तविक सामर्थ्य का प्रतीक है और यह उस भारत के सपने की प्रेरणा है, जिसे लेकर आज हम विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चोल राजाओं ने भारत को सांस्कृतिक एकता में पिरोया था और आज केंद्र सरकार चोला युग के उन्हीं विचारों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने काशी-तमिल संगमम् और सौराष्ट्र-तमिल संगमम् जैसे आयोजनों का उदाहरण दिया, जिनके माध्यम से सदियों पुराने एकता के सूत्रों को मजबूत किया जा रहा है।
सेंगोल की स्थापना और राष्ट्रीय गौरव
पीएम मोदी ने देश की नई संसद के लोकार्पण समारोह को भी याद किया, जहां शिव आदीनम के संतों ने आध्यात्मिक नेतृत्व किया था और तमिल संस्कृति से जुड़े ‘सेंगोल’ को संसद में स्थापित किया गया था। उन्होंने कहा, ‘मैं आज भी उस पल को याद करता हूं तो गौरव से भर जाता हूं।’
 

इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: राजद से निष्कासित Tej Pratap Yadav का बड़ा ऐलान, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

आर्थिक और सामरिक उन्नति की प्रेरणा
प्रधानमंत्री ने चोल युग में भारत द्वारा छुए गए आर्थिक और सामरिक उन्नति के शिखर को आज भी प्रेरणादायक बताया। उन्होंने राजराजा चोल द्वारा एक शक्तिशाली नौसेना के निर्माण और राजेंद्र चोल द्वारा इसे और सुदृढ़ करने का उल्लेख किया।
वर्तमान भारत की सुरक्षा प्राथमिकता
वर्तमान भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आज का भारत अपनी सुरक्षा को सर्वोपरि मानता है।’ उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया और कहा कि दुनिया ने देखा है कि अगर कोई भारत की सुरक्षा और संप्रभुता पर हमला करता है, तो भारत उसे उसी की भाषा में जवाब देना जानता है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि इस ऑपरेशन ने साफ कर दिया है कि अब भारत के दुश्मनों और आतंकवादियों के लिए दुनिया में कोई जगह सुरक्षित नहीं है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments