Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयछत्तीसगढ़ : बीजापुर में पांच इनामी नक्सली समेत 10 नक्सलियों ने किया...

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में पांच इनामी नक्सली समेत 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पांच इनामी नक्सलियों समेत 10 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से नियमगिरी एरिया कमेटी के सदस्य अर्जुन मड़कम (20) पर दो लाख रूपए का इनाम है। वहीं, पालागुड़ा जनताना सरकार के उपाध्यक्ष हड़मा ताती ऊर्फ मोरली (38), नक्सली हुंगा माड़वी (42), भीमा माड़वी (34) और नंदा मड़कम (45) पर एक-एक लाख रूपए का इनाम है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने जिले में चल रही ‘नियद नेल्ला नार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से प्रभावित होकर तथा नक्सली संगठन के विचारों से मोहभंग होने के कारण आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला समेत कई अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर नक्सलियों कोउत्साहवर्धन के लिए शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपए नगद प्रदान किया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ों में 58 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं 189 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था तथा 503 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में इस वर्ष अब तक 17 नक्सली मारे गए हैं तथा 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं 46 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments