Monday, August 4, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयझारखंड के इतिहास का एक अध्याय समाप्त हो गया: ममता ने शिबू...

झारखंड के इतिहास का एक अध्याय समाप्त हो गया: ममता ने शिबू सोरेन के निधन पर कहा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि झारखंड के इतिहास का एक अध्याय समाप्त हो गया।
शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन गुर्दे संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज करा रहे थे।
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और मेरे आदिवासी भाइयों एवं बहनों के गुरु दिशोम (महान नेता) शिबू सोरेन के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके बेटे, झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं मेरे भाई हेमंत सोरेन तथा उनके पूरे परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’’
बनर्जी ने कहा कि वह शिबू सोरेन का बहुत सम्मान करती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments