Sunday, July 13, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयझारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के वन क्षेत्र से 30 आईईडी बरामद

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के वन क्षेत्र से 30 आईईडी बरामद

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के वन क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को 30 आईईडी बरामद किए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईईडी को संभवतः किसी प्रतिबंधित नक्सली संगठन द्वारा छिपाया गया था।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने वन क्षेत्र के एक हिस्से से आईईडी बरामद किया जो टोकलो पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है।
पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन को खुफिया सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) ने टोकलो पुलिस थाने और दलभंगा पुलिस चौकी की सीमा से लगे जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक छिपा रखा है।

एसपी ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू करने के लिए सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, एसएसबी और जिला सशस्त्र पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments