Friday, October 17, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयझारखंड में दशहरे के मौके पर कुछ हिस्सों में भारी बारिश की...

झारखंड में दशहरे के मौके पर कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

झारखंड में दशहरे के मौके पर राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दो अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक 7-11 मिमी बारिश की संभावना है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में तीन अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश का भी अनुमान जताया गया है।
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया में राज्य में सबसे अधिक 38.2 मिमी बारिश हुई।

झारखंड का गोड्डा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में सबसे कम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी के अनुसार, राज्य में एक जून से इस मानसून में 1,199.1 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 1,013.3 मिमी होती है, जो 18 प्रतिशत अधिक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments