Monday, October 20, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयझारखंड: रांची में सड़क दुर्घटना में लड़की की मौत, भाई घायल

झारखंड: रांची में सड़क दुर्घटना में लड़की की मौत, भाई घायल

झारखंड के रांची में शुक्रवार को एक स्कूटी केस्कूल बस के पहिये के नीचे आने से 17 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दोनों लोग स्कूटी पर सवार होकर टाटीसिलवई जा रहे थे और खेलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेलगांव इलाके में यह हादसा हो गया।
लड़की की पहचान रिशिका (17) के रूप में हुई है और उसके भाई का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘गड्ढे से बचने की कोशिश में वह अपनी स्कूटी पर से नियंत्रण खो बैठी और उसी दिशा से आ रही बस के पिछले पहिये के नीचे आ गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments