Monday, October 6, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयठाणे के शहापूर में बाल विवाह नाकाम, चार गिरफ्तार

ठाणे के शहापूर में बाल विवाह नाकाम, चार गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश के आरोप में सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

खिनावली पुलिस थाने के निरीक्षक नितिन खैरनार ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और जिला बाल एवं महिला कल्याण (डब्ल्यूसीडब्ल्यू) की टीम रविवार को शहापूर के शेनवे स्थित 17 वर्षीय लड़की के घर में उसके हल्दी समारोह में पहुंची।

खैरनार ने बताया कि लड़की के पिता, दूल्हा और उसके पिता तथा एक विवाह दलाल को गिरफ्तार किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि डब्ल्यूसीडब्ल्यू अधिकारी की शिकायत पर बाल विवाह निषेध अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

श्रमजीवी संगठन के पदाधिकारी प्रकाश खोडका ने ऐसी घटनाओं के लिए गरीबी का हवाला दिया। उन्होंने ही इस मामले की सूचना पुलिस को दी थी।
उन्होंने बताया कि दूल्हे का परिवार दुल्हन के माता-पिता को कथित तौर पर 50,000 रुपये देने पर सहमत हो गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments