Tuesday, July 15, 2025
spot_img
HomeUncategorizedदांत दर्द की समस्या: मौसम ठंडा, दांत दर्द बढ़ा? किचन की ये...

दांत दर्द की समस्या: मौसम ठंडा, दांत दर्द बढ़ा? किचन की ये चीजें मर्ज दूर करेंगी

Dd1e89cd093f5fc6eda71030e9765b33

दांत दर्द कई बार असहनीय हो जाता है और इसकी वजह से न सिर्फ रातों की नींद उड़ सकती है, बल्कि दिनचर्या पर भी बुरा असर पड़ता है। खासकर सर्दियों के मौसम में यह समस्या और भी ज्यादा तकलीफदेह हो जाती है। हमें हल्के-फुल्के दर्द को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि यह आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकता है। यहां हम कुछ घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आजमाकर आप दांत दर्द से राहत पा सकते हैं।

दांत दर्द से कैसे छुटकारा पाएं?

1. नमक और लौंग

सबसे पहले लौंग की कुछ कलियों को अच्छे से पीस लें और उसमें नमक मिला लें। अब इस मिश्रण को रात को सोने से पहले दर्द वाले दांतों के बीच दबा लें। सुबह उठने पर दर्द गायब हो जाएगा।

2.  एक छोटी कटोरी में एक चम्मच हल्दी पाउडर और आधा चम्मच नमक पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को दांतों पर रगड़ें। धीरे-धीरे असहनीय दर्द दूर हो जाएगा।

3. नीम के पत्ते:

नीम के पत्तों को पीसकर उनका रस निकालें और उससे कुल्ला करें। इससे दर्द पैदा करने वाले बैक्टीरिया मर जाएंगे, जिससे दांत दर्द कम हो जाएगा।

4. प्याज के टुकड़े

प्याज का इस्तेमाल आमतौर पर कई व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे काटकर दांतों के बीच दबाने से दर्द कम हो जाएगा।

5. नींबू का रस

: नींबू का रस दांतों को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया का दुश्मन है। एक गिलास में गुनगुना पानी लें और उसमें नींबू का रस निचोड़ लें, अब इससे गरारे करें, आपको दांत दर्द से राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments