Friday, December 26, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में आपके पास कितने विधायक? भगवंत मान ने कांग्रेस पर किया...

दिल्ली में आपके पास कितने विधायक? भगवंत मान ने कांग्रेस पर किया पलटवार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई में दरार के दावों पर कटाक्ष किया और पूछा कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के कितने विधायक हैं। उन्होंने पंजाब में कानून-व्यवस्था की आलोचना के लिए भी बाजवा की आलोचना की और कहा कि स्थिति अधिकांश राज्यों से बेहतर है। मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं प्रताप सिंह बाजवा से पूछूंगा कि दिल्ली में उनके कितने विधायक हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: पंजाब को अपना निजी ATM मानने लगे कुछ लोग, स्वाति मालीवाल ने पूछा- क्या वहां से लूटा पैसा अब दिल्ली आ रहा

मान ने कहा कि पाला बदलना कांग्रेस की संस्कृति है; वे दूसरों के बारे में बात करते हैं लेकिन अपनी चिंता नहीं करते। इसके साथ ही मान ने कहा कि पंजाब की कानून-व्यवस्था ज्यादातर राज्यों से बेहतर है। सीमावर्ती राज्य होने के कारण हमें अतिरिक्त प्रयास करने होंगे और हम वह कर रहे हैं। कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने हाल में दावा किया था कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के 30 से अधिक विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और पाला बदल सकते हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: भगवंत मान ने बताया, केजरीवाल ने बुलाई क्यों AAP विधायकों की मीटिंग, पंजाब मॉडल का भरा दम

बाजवा ने कहा था कि इन विधायकों को एहसास हो गया है कि आप के साथ रहना लंबे समय में राजनीतिक रूप से फायदेमंद नहीं हो सकता। कांग्रेस नेता के दावों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा, ‘‘बाजवा यह बात कहते रहे हैं। उन्हें हमारे विधायकों की गिनती नहीं करनी चाहिए बल्कि यह देखना चाहिए कि दिल्ली में कांग्रेस के कितने विधायक हैं।’’ मान ने कहा कि आप नेता ‘‘बिना किसी लालच के समर्पित’’ नेता हैं। मुख्यमंत्री मान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के कपूरथला हाउस में पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक किए जाने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार के बाद हुई, जिससे इसकी पंजाब इकाई में अस्थिरता की अटकलें तेज हो गईं। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments