Friday, August 1, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास व्यक्ति मृत पाया गया

दिल्ली में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास व्यक्ति मृत पाया गया

उत्तरी दिल्ली में एक फ्लाईओवर के पास रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी के बताया कि सुबह छह बजकर 35 मिनट पर पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति का शव होने की सूचना दी गई।

उन्होंने बताया कि जांच करने पर पता चला कि शव के चेहरे, सिर और गर्दन पर किसी नुकीली चीज से चोट के कई निशान हैं। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य के लिए इलाके की जांच की।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान करने और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
उन्होंने बताया कि आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments