Saturday, August 2, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस

 राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.4 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने तथा अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 74 दर्ज किया जो ‘‘संतोषजनक’’ की श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments