दिल्ली पुलिस ने गोविंदपुरी में एक सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ कर इसके सरगना समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गिरोह के सरगना की पहचान अशोक कुमार उर्फ काले (55) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि काले अपने बेटे संजू और भतीजे रोहित गुलाटी की मदद से गोविंदपुरी में दो स्थानों से गिरोह चलाता था। इसने कहा कि यह गिरोह खेलों के लिए दांव लगवाता था।
अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार मार्च को गोविंदपुरी में दो स्थानों पर छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए लोग इन स्थानों पर सट्टा लगाते पाए गए। उनके पास से करीब 83,000 रुपये नकद और अन्य सामग्री जब्त की गई।