Friday, December 26, 2025
spot_img
HomeUncategorizedदेश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.31 अरब डॉलर घटकर 656.58 अरब डॉलर...

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.31 अरब डॉलर घटकर 656.58 अरब डॉलर पर 

D5746d40a980c09fc355347dafee5663

नई दिल्ली, 29 नवंबर (हि.स.)। आर्थिक मोर्चे पर झटका लगने वाली खबर है। लगातार आठवें हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 नवंबर को समाप्त हफ्ते में 1.31 अरब डॉलर घटकर 656.58 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 15 नवंबर को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 17.76 अरब डॉलर की रिकॉर्ड गिरावट के साथ 657.89 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 नवंबर को समाप्त हफ्ते में 1.31 अरब डॉलर घटकर 656.58 अरब डॉलर रहा है। इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाली वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.04 अरब डॉलर घटकर 566.79 अरब डॉलर रह गई। हालांकि, इस हफ्ते में स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 1.83 अरब डॉलर बढ़कर 67.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आंकड़ों के मुताबिक 22 नवंबर को समाप्त हफ्ते में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 7.9 करोड़ डॉलर घटकर 17.98 अरब डॉलर रहा। आरबीआई के जारी आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार भी 1.5 करोड़ डॉलर घटकर 4.23 अरब डॉलर रह गया।

उल्‍लेखनीय है कि सितंबर के अंत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments