Friday, October 17, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयनवी मुंबई में मोमबत्तियां, कांच का सामान बनाने वाली इकाई में लगी...

नवी मुंबई में मोमबत्तियां, कांच का सामान बनाने वाली इकाई में लगी आग; कोई हताहत नहीं

नवी मुंबई में मोमबत्तियां एवं कांच का सामान बनाने वाले कारखाने में बृहस्पतिवार देर रात आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में स्थित इस कारखाने में देर रात करीब सवा दो बजे आग लगी जिसमें कोई घायल नहीं हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद नवी मुंबई नगर निकाय की दमकल सेवाओं ने घटनास्थल पर छह दमकल गाड़ियां तुरंत भेजीं और शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे आग पर काबू पाया गया।
उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला पाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments