Wednesday, October 15, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयनोएडा : वाहन की टक्कर लगने से महिला की मौत

नोएडा : वाहन की टक्कर लगने से महिला की मौत

नोएडा थाना बीटा- दो क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना मंगलवार की रात हुई।

थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए 45 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए जिम्सअस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां आज उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments