Wednesday, February 5, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयन्यूजीलैंड : समुद्र तट पर आ गईं 30 से अधिक व्हेल मछलियों...

न्यूजीलैंड : समुद्र तट पर आ गईं 30 से अधिक व्हेल मछलियों को बचाया गया

न्यूजीलैंड के एक समुद्र तट पर आ गईं 30 से अधिक व्हेल मछलियों को संरक्षण कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने चादरों की मदद से समुद्र में वापस छोड़ दिया।न्यूजीलैंड की संरक्षण एजेंसी ने यह जानकारी देते हुए बताया किचार व्हेल मछलियों की मौत हो गई।

न्यूजीलैंड में अक्सर व्हेल मछलियां तटीय हिस्सों में आ जाती हैं और यहां विशेष रूप से ‘पायलट’ प्रजाति की व्हेल मछलियां बहुत अधिक संख्या में किनारे आती हैं।
संरक्षण विभाग ने बताया कि न्यूजीलैंड के उत्तर में वांगरेई शहर के पास रुआकाका बीच में रविवार को बचाई गई व्हेल मछलियां दोबारा तटीय भाग में न आ जाएं, यह सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को एक टीम ने वहां निगरानी की।

व्हेल मछलियों को बचाने में मदद करने के लिए सैकड़ों लोगों द्वारा किए गए प्रयासों की जमकर सराहना हुई।
संरक्षण विभाग के प्रवक्ता जोएल लॉटरबैक ने एक बयान में कहा, ‘‘लोगों ने इन शानदार मछलियों के प्रति जो करुणा दिखाई है, वह अभिभूत करने वाली है।’’

सोमवार को आयोजित माओरी सांस्कृतिक समारोह के दौरान तीन वयस्क व्हेल और एक नन्हीं व्हेल की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। न्यूजीलैंड के स्वदेशी लोग व्हेल को सांस्कृतिक महत्व का एक पवित्र खजाना मानते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments