Saturday, July 12, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयपंजाब के लोगों ने कड़ी मेहनत और प्रतिभा से देश का मान...

पंजाब के लोगों ने कड़ी मेहनत और प्रतिभा से देश का मान बढ़ाया है : राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पंजाब के लोगों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया भर में देश का मान बढ़ाया है।
उन्होंने हरित क्रांति के साथ देश को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में पंजाब के किसानों के योगदान को भी याद किया और विश्वास व्यक्त किया कि सीमावर्ती राज्य एक बार फिर पर्यावरण अनुकूल खेती को अपनाकर कृषि के क्षेत्र में पूरे देश को नेतृत्व प्रदान करेगा।

मुर्मू मोहाली में पंजाब सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थीं।
इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति ने पंजाब के लोकप्रिय गायकों की लोकप्रियता के बारे में भी बात की और कहा कि इसे पूरे देश में शादियों में देखा जा सकता है।
अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मुर्मू ने कहा, ‘‘चूंकि, मैं पंजाब आई हूं, इसलिए इसकी संस्कृति और परंपरा को नहीं भूलना चाहिए’’, और फिर उन्होंने उपस्थित लोगों से सिख नारा ‘‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’’ बोलने को कहा।
मुर्मू ने कहा, ‘‘आपने जिस उत्साह और स्नेह के साथ मेरा स्वागत किया, वह पंजाब की पहचान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments