Friday, December 26, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयपंजाब को अपना निजी ATM मानने लगे कुछ लोग, स्वाति मालीवाल ने...

पंजाब को अपना निजी ATM मानने लगे कुछ लोग, स्वाति मालीवाल ने पूछा- क्या वहां से लूटा पैसा अब दिल्ली आ रहा

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि कुछ लोग पंजाब को अपना निजी एटीएम मानने लगे हैं। पंजाब के लोग और विधायकों में काफी गुस्सा है। अरविंद केजरीवाल ने अपने गुंडे विभव कुमार को भगवंत मान के मुख्य सलाहकार के तौर पर नियुक्त करवा दिया है। क्या पंजाब से लूटा पैसा अब दिल्ली आ रहा है जब पंजाब ने अरविंद केजरीवाल को जनादेश दिया है तो उन्होंने पंजाब के लिए किया क्या है? पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश इकाई में असंतोष के कांग्रेस के दावे को खारिज किया और कहा कि उनके नेता तथा कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित हैं। उनकी यह टिप्पणी पार्टी की पंजाब इकाई में असंतोष की अटकलों के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में मुख्यमंत्री मान, पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक किए जाने के बाद आई। 

इसे भी पढ़ें: भगवंत मान ने बताया, केजरीवाल ने बुलाई क्यों AAP विधायकों की मीटिंग, पंजाब मॉडल का भरा दम

कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने हाल में दावा किया था कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के 30 से अधिक विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और पाला बदल सकते हैं। बाजवा ने दावा किया कि इन विधायकों को एहसास हो गया है कि आप के साथ रहना लंबे समय में राजनीतिक रूप से फायदेमंद नहीं हो सकता। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता के दावों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि बाजवा यह बात कहते रहे हैं। उन्हें हमारे विधायकों की गिनती नहीं करनी चाहिए बल्कि यह देखना चाहिए कि दिल्ली में कांग्रेस के कितने विधायक हैं। मान ने कहा कि आप नेता ‘‘बिना किसी लालच के समर्पित’’ नेता हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments