अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से दो घंटे से अधिक समय तक फोन पर बातचीत हुई। ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी बातचीत का एक वाक्या शेयर किया है। जिसमें पुतिन ने कहा कि वे ट्रंप की पत्नी मेलानिया का बहुत सम्मान करते हैं। जब ट्रंप ने मजाक में पूछा कि और मेरे बारे में क्या? तो पुतिन ने हंसते हुए जवाब दिया कि वे मेलानिया को मुझसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस पूरे वाक्य को सुनने के बाद वहां मौजूद लोग जोर से हंसने लगे। ट्रंप द्वारा सुनाया गया यह किस्सा और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसे भी पढ़ें: देखते रहे ट्रंप, मेलानिया ने झट से कर दिया साइन, पॉर्न को लेकर अमेरिका में क्या नया कानून बन गया?
फोन कॉल के बाद ट्रंप ने कहा कि मॉस्को यूक्रेन में लड़ाई खत्म करने के लिए काम करने को तैयार है। ट्रंप ने युद्धविराम की दिशा में प्रगति की उम्मीद में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से भी बात की। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इसके लिए शर्तों पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत होगी क्योंकि वे बातचीत का विवरण जानते हैं। अमेरिकी प्रेजिडेंट ने भी कहा कि रूस-यूक्रेन में युद्ध विराम पर बात तुरंत शुरू होगी।
इसे भी पढ़ें: एक फोन कॉल ने कैसे बढ़ाई जेलेंस्की की धड़कनें, ट्रंप ने पुतिन को आखिर मना ही लिया?
पुतिन ने इस कॉल के बाद कहा कि मॉस्को यूक्रेन में लड़ाई को समाप्त करने की दिशा में काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि रूस एक शांतिपूर्ण समझौते के पक्ष में है और दोनों पक्षों के अनुकूल समझौता करने की आवश्यकता होगी। पुतिन ने ट्रंप के साथ बातचीत को स्पष्ट और सार्थक भी बताया। उन्होंने कहा कि मॉस्को एक संभावित शांति संधि की रूपरेखा वाले एक ज्ञापन पर यूक्रेन के साथ काम करने के लिए तैयार है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि साथ ही, मैं यह भी कहना चाहूंगा कि सामान्य तौर पर रूस की स्थिति स्पष्ट है। हमारे लिए मुख्य बात इस संकट के मूल कारणों को खत्म करना है।
इसे भी पढ़ें: Apple ने Donald Trump की भी नहीं सूनी, भारत में किया बड़ा निवेश
इस बीच ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली के नेताओं ने भी ट्रंप से बात कर पुतिन पर दबाव बढ़ाने की कोशिश की। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के प्रवक्ता ने कहा कि चारों नेताओं ने पूतिन से बिना शर्त सीजफायर की अपील की है। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच इस्तांबुल में हुई वार्ता को देखते हुए बातचीत को महत्वपूर्ण बताया।
“Putin just said they respect your wife a lot…I said what about me? They like Melania better. I’m ok with it!” 🤣 pic.twitter.com/VNUQTL0cFp
— Margo Martin (@MargoMartin47) May 19, 2025