Sunday, July 13, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयपुष्कर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत

पुष्कर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत

राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर अजमेर मार्ग पर शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन वर्षीय नर तेंदुए की मौत हो गई।
अजमेर रेंज के उपवन संरक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि पुष्कर के क्षेत्रीय वन विभाग कार्यालय में प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी की व पोस्टमार्टम के बाद नियमों के अनुसार तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया।

उन्होंने बताया कि पुष्कर अजमेर मार्ग पर स्थित होटल अनंता के सामने हुई इस घटना में अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला वाहन की टक्कर से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के दौरान लेपर्ड की तीन पसलियां टूटी हुई पाई गईं।
उन्होंने बताया कि विस्तृत जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments