Thursday, July 31, 2025
spot_img
HomeUncategorizedप्रियंका चोपड़ा: इतने करोड़ की फीस लेकर बनीं सबसे ज्यादा फीस लेने...

प्रियंका चोपड़ा: इतने करोड़ की फीस लेकर बनीं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस

4wbwht02k26relaeewsk1zwfd2quggbigevbgtcv

ग्लोबल स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। लगभग नौ साल के लम्बे इंतजार के बाद प्रियंका ने एक भारतीय फिल्म साइन की है। उनका परिचय दक्षिण के महान निर्देशक एस.एस. राजामौली की आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ में कास्ट किया गया है। इस फिल्म में प्रियंका तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसी खबरें आ रही हैं जिन्हें सुनने के बाद किसी के लिए भी यकीन करना लगभग नामुमकिन हो गया है। माना जा रहा है कि प्रियंका को इस फिल्म में काम करने के लिए मोटी फीस मिल रही है।

 

क्या प्रियंका को मिले 30 करोड़ रुपए?

फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ के लिए प्रियंका को 30 करोड़ रुपए फीस दी जा रही है। जो किसी भी भारतीय अभिनेत्री की फिल्म फीस से कई गुना ज्यादा है। इससे पहले दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘पद्मावत’ के लिए 13 करोड़ रुपये फीस ली थी। जो उस समय किसी भी महिला अभिनेत्री के लिए सबसे अधिक फीस मानी गयी थी। जबकि फिल्म में काम करने वाले पुरुष अभिनेताओं रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को 10-10 करोड़ रुपये मिले। दीपिका के बाद अब प्रियंका सबसे ज्यादा फीस ले रही हैं, जिसके चलते वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में टॉप पर आ गई हैं। राजामौली की फिल्म के लिए 30 करोड़ चार्ज कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, बनीं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस! प्रियंका की अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशंसक संख्या बढ़ गई है। उन्होंने कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम किया है जो सुपरहिट साबित हुए हैं। अब राजामौली की फिल्म में उनकी एंट्री से फिल्म का स्तर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ गया है। फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ की बात करें तो इस फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के अलावा साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी और यह 2027 में रिलीज होगी।

‘बॉलीवुड में हमें कभी भी समान फीस नहीं मिली’

एक पुराने इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में अपने पुरुष सह-कलाकारों जितना पैसा कभी नहीं मिला। उन्होंने लगभग 22 वर्षों तक 60 फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें हमेशा अपने पुरुष सह-कलाकारों की तुलना में कम भुगतान किया गया। अभिनेत्री ने कहा कि बॉलीवुड में उन्हें कभी भी समान भुगतान नहीं किया गया। मुझे हमेशा अपने पुरुष सह-कलाकार की फीस का 10% मिलता था। बॉलीवुड में पैसा कमाने का अंतर बहुत बड़ा है। और कई अभिनेत्रियों को इन सबका सामना करना पड़ता है। अगर मैं अब बॉलीवुड में किसी पुरुष सह-कलाकार के साथ काम करूंगी तो मुझे भी इसका सामना करना पड़ेगा। मेरे समय की महिला कलाकारों ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि हमें समान पैसा मिले। हमने इसके लिए कहा लेकिन उन्होंने हमें कभी नहीं दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments