केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को लोकसभा में आम बजट 2025 पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट होगा। इससे पहले, 23 जुलाई 2024 को सरकार के गठन के बाद वित्त मंत्री ने बजट पेश किया था। इस बार के बजट में टैक्सपेयर्स, किसानों और निवेशकों के लिए कई अहम घोषणाएं होने की संभावना है। आइए जानते हैं इस बजट से जुड़ी प्रमुख जानकारियां।
बजट 2025: तारीख और समय
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को बजट पेश करेंगी।
- बजट भाषण सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
- बजट का सीधा प्रसारण संसद टीवी, दूरदर्शन और सरकारी यूट्यूब चैनलों पर किया जाएगा।
बजट 2025 के डॉक्यूमेंट कहां मिलेंगे?
- यह बजट भी पूरी तरह पेपरलेस रहेगा।
- बजट डॉक्यूमेंट्स “Union Budget Mobile App” पर हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होंगे।
- बजट से जुड़ी पूरी जानकारी www.indiabudget.gov.in वेबसाइट पर भी मिलेगी।
बजट 2025 से क्या हैं उम्मीदें?
1. टैक्सपेयर्स को मिल सकती है राहत
इस बार के बजट में इनकम टैक्स रेट में बदलाव की उम्मीद है।
- नए टैक्स रिजीम को और आकर्षक बनाया जा सकता है।
- ₹15 लाख सालाना कमाने वालों के लिए टैक्स दरें घटाने की सिफारिश की गई है, जिससे लोगों की जेब में ज्यादा पैसा बचे और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले।
- टैक्स एडवाइजर्स की राय है कि करदाताओं को अपने हिसाब से टैक्स प्लान चुनने की आजादी मिलनी चाहिए।
2. किसानों को राहत मिलने की संभावना
किसान वर्ग को भी इस बजट से बड़ी उम्मीदें हैं।
- सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि को ₹12,000 सालाना तक बढ़ा सकती है।
- किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन की सीमा को ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख किए जाने की संभावना है।
3. निजी निवेश को मिलेगा बढ़ावा
- सरकार प्राइवेट सेक्टर इन्वेस्टमेंट को बढ़ाने के लिए कुछ नई नीतियां लागू कर सकती है।
- इससे नौकरी के नए अवसर पैदा होने की संभावना है।