Saturday, October 4, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयबिहार में मेडल लाओ नौकरी पाओ: 87 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का...

बिहार में मेडल लाओ नौकरी पाओ: 87 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र

पटना: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बिहार के 87 उत्कृष्ट खिलाडियों को सरकारी नौकरी का चयन पत्र और 812 खिलाडियों के बीच करीब 8 करोड़ रुपए की खेल सम्मान राशि का करेंगे वितरण। राज्य खेल अकादमी,राजगीर में एक समारोह में 5 अक्टूबर को होगा यह आयोजन।  इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि सरकार की मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के अन्तर्गत इस वर्ष राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 87 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का चयन पत्र दिया जा रहा है। 87 खिलाडियों में 39 महिला और 48 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: बिहार को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक पहल, 4000 युवाओं को नियुक्ति पत्र

इन खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार क्लास वन से लेकर विभिन्न श्रेणी में आवश्यकतानुसार विभिन्न विभागों में इनकी नियुक्ति के लिए चयन पत्र दिया जा रहा है।  नौकरी के लिए चयनित खिलाड़ियों में पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में 4200/- पे ग्रेड में 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें 8 महिला खिलाड़ी हैं। बाल कल्याण पदाधिकारी के 5400/- पे ग्रेड में एक खिलाड़ी का चयन हुआ है, 1900-2000/-पे ग्रेड में निम्नवर्गीय लिपिक में 65 और कार्यालय परिचारी के रुप में 11 खिलाडियों का चयन हुआ है। 
 

इसे भी पढ़ें: जयराम रमेश का दावा: बिहार वोटर लिस्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा, भाजपा की बी-टीम बन चुका चुनाव आयोग

आगे श्री शंकरण ने बताया कि इस वर्ष राज्य खेल सम्मान के रूप में 44 खेल विधाओं में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बिहार के खिलाडियों, प्रशिक्षकों, खेल संघों तथा खेल अधिकारियों  सहित कुल 812 लोगों के बीच  करीब 8 करोड़ (7,43,00,000/-) रुपये की खेल सम्मान राशि भी इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के हाथों वितरित की जाएगी।खेल सम्मान राशि पाने वाले 813 लोगों में 152 पैरा खिलाड़ी, 631 खिलाड़ी, 24 प्रशिक्षक,5 खेल संघ और एक खेल अधिकारी शामिल हैं। कुल 783 खिलाड़ियों में 297 महिला और 486 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। 2022 से इस वर्ष 2025 तक बिहार के 2085 उत्कृष्ट खिलाडियों के बीच बीच करीब 23.5 करोड़ की खेल सम्मान राशि सरकार द्वारा वितरित की जा चुकी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments