Wednesday, July 16, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयबिहार में 60 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, चिराग पासवान ने...

बिहार में 60 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, चिराग पासवान ने कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में शनिवार को 60 वर्षीय एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मृतका पटना के एक अस्पताल में कार्यरत थी और उसकी पहचान सुशीला देवी (60) के रूप में हुई है।

यह घटना नूरसराय पुलिस थाने के अंतर्गत डोइया गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे घटी। सुशीला देवी इस दौरान अपने खेत से लौट रही थीं।
सदर-2 उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार जायसवाल ने संवाददाताओं को बताया, महिला के बेटे के अनुसार, हमलावरों ने घात लगाकर उसके सिर में गोली मार दी। उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के पीछे का कारण कोई पुराना संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है… आगे की जांच जारी है।
इस बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बढती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जतायी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments