Friday, October 17, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे से मुलाकात...

भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे से मुलाकात की

रतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने बुधवार को श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से उनके निजी आवास पर मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ द्वीपीय राष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की।

राजपक्षे ने इस महीने की शुरुआत में पूर्व राष्ट्रपतियों को आजीवन आवास और भत्ते के प्रावधान वाले कानून के निरस्त होने के बाद सरकारी बंगला खाली कर दिया और तांगाले स्थित अपने निजी आवास में रहने चले गए।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के आधिकारिक हैंडल से ‘एक्स’ पर पोस्ट किया गया, ‘‘उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की और भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ श्रीलंका के राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments