Wednesday, July 30, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयभारतीय संस्कृति विश्व स्तर पर गूंज रही है: प्रधानमंत्री मोदी

भारतीय संस्कृति विश्व स्तर पर गूंज रही है: प्रधानमंत्री मोदी

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न देशों में भारतीय संस्कृति की प्रस्तुतियों का एक वीडियो संकलन साझा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व स्तर पर गूंज रही है।

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं के दौरान अक्सर पारंपरिक भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की झलक देखने को मिलती है।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय संस्कृति विश्व स्तर पर गूंज रही है। मैं जहां भी जाता हूं, मुझे अपने इतिहास और संस्कृति के प्रति अपार उत्साह दिखाई देता है, जो बेहद खुशी की बात है।’’

वीडियो में लोगों को ऑस्ट्रिया में ‘वंदे मातरम’ गाते और पोलैंड और मास्को (रूस) में गरबा, कजान (रूस) में ढोलिडा, भूटान में डांडिया रास, सिंगापुर में भरतनाट्यम और लाओस और ब्राजील में रामायण गाते हुए दिखाया गया है।
इसमें भूटान के कलाकार भी शामिल थे, जो प्रधानमंत्री का उल्लेख करते हुए एक गीत गा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments