Saturday, October 4, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयभारत किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन कोई छेड़े तो...अहिल्याबाई होल्कर के...

भारत किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन कोई छेड़े तो…अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष कार्यक्रम में बोले CM योगी

लोकमाता पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत  में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के पहले की सरकारों ने भारत को भारत के रूप में नहीं देखा। भारत को भारतीयता की पहचान नहीं देने दी… भारत को भारतीय दृष्टिकोण से देखने का प्रयास नहीं किया। भारत में लक्षित हिंसा से संबंधित सांप्रदायिक कानून बनाकर भारतीयता पर प्रहार करने का प्रयास किया गया। जब उस सरकार ने भारत में राम और कृष्ण को काल्पनिक पात्र बताया। ये वहीं सरकार है जो राम सेतु को तोड़ने का काम करती है।

इसे भी पढ़ें: UP के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने तूफान-बारिश को देखते हुए अधिकारियों को दिए खास निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि औरैया में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर एक डिग्री कॉलेज था। सपा की सरकार ने उस डिग्री कॉलेज का नाम बदल दिया था। आज मुझे घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि उसी औरैया में हम राजकीय मेडिकल कॉलेज का नामकरण लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर करेंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत किसी को छेड़ता नहीं है लेकिन अगर कोई छेड़े तो उसे छोड़ता भी नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर ने इस बात को साबित किया। जब भी भारत के खिलाफ किसी ने हिमाकत की तो नया भारत उसका जवाब उसी रूप में देता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments