Wednesday, October 15, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमणिपुर में जबरन वसूली के आरोप में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में जबरन वसूली के आरोप में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के अलग-अलग ज़िलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादियों को जबरन वसूली में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) के एक सक्रिय सदस्य को सोमवार शाम तेंगनौपाल ज़िले की मुस्लिम बस्ती से गिरफ्तार किया गया। उग्रवादी की पहचान बिकी सागोलसेम के रूप में हुई है।

प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (अपुनबा) के एक सदस्य को इंफाल वेस्ट जिले के लाम्फेल से गिरफ्तार किया गया।
कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को इंफाल ईस्ट जिले के तोप माखा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान वांगखेराकपम रोमियो मेइती (45) के रूप में हुई है और वह कथित तौर पर घाटी क्षेत्र में ईंट भट्टा मालिकों और निवासियों से पैसे वसूलने में शामिल था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments