Saturday, July 12, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीय'मथुरा में लगाया गया हर पौधा बृजभूमि के संरक्षण की दिशा में...

‘मथुरा में लगाया गया हर पौधा बृजभूमि के संरक्षण की दिशा में एक कदम’, एक पेड़ मां के नाम अभियान पर बोली हेमा मालिनी

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की है। उन्होंने प्रकृति को निखारने की दिशा में ये अभियान चलाया है। इस अभियान से राज्य से भाजप के सभी नेता जुड़ रहे हैं। हेमा मालिनी ने भी अभियान का हिस्सा बनीं। मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को राज्यव्यापी अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण के माध्यम से बृजभूमि में हरियाली के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह मुहिम मथुरा और वृंदावन की हरियाली को पुनर्जीवित करने की एक खूबसूरत पहल है।
हेमा मालिनी ने कहा, यह एक समृद्ध विरासत थी जो हमें दी गई थी, लेकिन हमने इसकी परवाह नहीं की और इसे खो दिया।

इसे भी पढ़ें: रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित लेखपाल ने तहसील परिसर में खाया जहर, मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश

अब, पेड़ लगाना और उनकी रक्षा करना हमारी ज़िम्मेदारी है। हमारा लगाया गया प्रत्येक पौधा बृजभूमि के संरक्षण की दिशा में एक कदम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक पेड़ मां के नाम की अपील मथुरा और वृंदावन के प्राचीन हरे-भरे परिदृश्य को पुनर्जीवित करने और लोगों को उनकी जड़ों से फिर से जोड़ने की एक सुंदर पहल है।

इसे भी पढ़ें: सतलुज-यमुना लिंक मुद्दा जल्द सुलझ जाएगा: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी


गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और भाजपा नेता रविकांत गर्ग सहित अन्य अधिकारियों और नेताओं ने भी इस अभियान में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments