प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मैचे भगदड़ में 30 लोगों की जान गई है। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने दी है। महाकुंभ नगर मेला क्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि भगदड़ मचने के बाद हमने ग्रीन कॉरिडोर बनाया। उसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस भगदड़ में 60 लोग घायल हुए हैं। 30 में से 25 मृतकों की पहचान हो चुकी है। भारी भीड़ के चलते यह भगदड़ मची थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि कुछ देर के अफरा तफरी के बाद स्थिति को पूरी तरीके से नियंत्रित कर लिया गया।