Thursday, October 16, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमहाराष्ट्र: संपत्ति विवाद में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के आरोप में छह...

महाराष्ट्र: संपत्ति विवाद में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के आरोप में छह रिश्तेदार गिरफ्तार

बीड जिले में संपत्ति विवाद को लेकर अपने 72 वर्षीय करीबी रिश्तेदार की कथित तौर पर हत्या करने को लेकर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अंभोरा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आष्टी तहसील के लोनी (सैयदमीर) निवासी छब्बू देवकर पर शनिवार शाम उनके तीन भतीजों और इनकी पत्नियों ने हंसिया एवं सरिया से हमला कर दिया, जिसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया, परिवार के सदस्यों के बीच पिछले कई दिनों से चारदीवारी और पानी की पाइपलाइन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद में देवकर गंभीर रूप से घायल हो गए और रविवार दोपहर अहिल्यानगर के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इस दौरान उनके बेटे पर भी हमला किया गया था।

उन्होंने बताया कि मामले में गिरफ्तार लोगों में रामदास देवकर, राहुल देवकर और संतोष देवकर के अलावा उनकी पत्नियां क्रमश: कविता देवकर, मनीषा देवकर और लता देवकर शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments