Thursday, November 13, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमिजोरम में 45 करोड़ रुपये मूल्य की मेथामफेटामीन गोलियां बरामद

मिजोरम में 45 करोड़ रुपये मूल्य की मेथामफेटामीन गोलियां बरामद

असम राइफल्स ने मिजोरम पुलिस के सहयोग से मणिपुर सीमा के पास सैतुअल जिले में 45 करोड़ रुपये मूल्य की 15 किलोग्राम मेथामफेटामीन (मादक पदार्थ) गोलियां बरामद कीं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात नगोपा गांव के निकट संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने एक वाहन को रोका और मेथामफेटामीन की गोलियां जब्त कीं।

मेथामफेटामीन को आइस या क्रिस्टल मेथ भी कहा जाता है। यह देश में प्रतिबंधित है।
असम राइफल्स ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि इस जब्ती के सिलसिले में असम के बारपेटा निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बयान के अनुसार, प्रतिबंधित सामग्री, जब्त वाहन और गिरफ्तार व्यक्तियों को सैतुअल पुलिस को सौंप दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments