Saturday, December 27, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमुंबई में आवासीय इमारत का एक हिस्सा गिरा, दो वरिष्ठ नागरिक घायल

मुंबई में आवासीय इमारत का एक हिस्सा गिरा, दो वरिष्ठ नागरिक घायल

दक्षिण मुंबई में बुधवार सुबह एक आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से दो बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना चिरा बाजार इलाके में जे एस एस रोड पर आत्माराम बिल्डिंग में हुई और इसकी सूचना सुबह 6.23 बजे दमकल विभाग को दी गई।

एक अधिकारी ने बताया कि पहली मंजिल पर स्थित एक घर में रसोई का एक हिस्सा गिरकर भूतल पर आ गिरा।
इस हादसे में दो निवासी ठक्करजी गाला (75) और गुणवंती गाला (71) घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि गुणवंती गाला को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बचाव कार्य और सहायता के लिए अग्निशमन विभाग, पुलिस, नगर निकाय के कर्मचारी और महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के अधिकारियों को तैनात किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments