Wednesday, November 19, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमुंबई में पटरी में दरार आने के बाद मध्य रेलवे की मुख्य...

मुंबई में पटरी में दरार आने के बाद मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर लोकन ट्रेन सेवाएं बाधित

मुंबई में विक्रोली और कांजुरमार्ग स्टेशन के बीच पटरी में दरार आने के बाद मंगलवार सुबह मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कुछ यात्रियों ने बताया कि इस घटना के कारण मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली उपनगरीय रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से 10 से 20 मिनट देरी से चल रही हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार में NDA सरकार के गठन से पहले स्पीकर पद को लेकर BJP-JDU में खींचतान, क्या फंस जाएगा पेंच? दिल्ली में हुई हलचल- सूत्र

अधिकारियों ने बताया कि ‘डाउन स्लो लाइन’ पर सुबह सात बजकर 32 मिनट पर दरार देखी गयी, जिसके बाद अधिकारियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गति संबंधी प्रतिबंध लगा दिया और ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया।
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि रेलवे कर्मियों ने तत्काल इस मामले पर ध्यान दिया और सुबह 7.58 बजे 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा के साथ लाइन को ट्रेनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित घोषित किया।

इसे भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन वास्तविक है, भारत दिसंबर तक एनडीसी घोषित करेगा: पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

उन्होंने बताया कि तब तक धीमी गति वाली लोकल ट्रेनों को माटुंगा स्टेशन से तेज लाइन पर भेज दिया गया।
मध्य रेलवे की मुख्य लाइन दक्षिण मुंबई को पूर्वी उपनगरों और पड़ोसी ठाणे तथा रायगढ़ जिलों के आंतरिक भागों से जोड़ती है।
मध्य रेलवे के उपनगरीय नेटवर्क पर हर दिन 35 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments