Sunday, March 16, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमुंबई: होली के जश्न में नाबालिग को अनुचित तरीके से छूने के...

मुंबई: होली के जश्न में नाबालिग को अनुचित तरीके से छूने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में होली के जश्न के दौरान एक नाबालिग को गलत तरीके से छूने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

निर्मल नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी शिकायतकर्ता के एक रिश्तेदार के कारखाने में काम करता है और उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘यह मामला तब सामने आया जब नाबालिग ने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। लड़की के निजी अंगों पर चोट पहुंची है। आरोपी को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसे 20 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments