Monday, October 20, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

मथुरा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जिले के मांट थाना क्षेत्र के नगला हरदयाल निवासी सुनीत उर्फ ​​गटुआ (27)के रूप में हुई है, जिसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। वीडियो में वह धमकी देते हुए देसी पिस्तौल ताने हुए दिखाई दे रहा है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद मांट थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद एक क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची।

रावत ने बताया कि आरोपी अपने घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया और खुद को जान से मारने की धमकी दी, लेकिन बाद में उसे समझाकर गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments