Friday, February 7, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमेरठ में पुलिस से मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल, छह गिरफ्तार

मेरठ में पुलिस से मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल, छह गिरफ्तार

 मेरठ के नौचंदी इलाके में पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जिला पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया, नौचंदी पुलिस और स्पेशल विपंस एण्ड टैक्टिस (स्वाट) टीम के संयुक्त अभियान के दौरान दो पशु तस्करों के पैर में गोली लगी। कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किये गये लोगों के पास से तीन देसी पिस्तौल, चार कारतूस, पशु वध करने में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और एक जिंदा गाय बरामद की है।

अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ एक फरवरी को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यालय के पास गाय के अवशेष मिलने के बाद दर्ज किए गए मामले से जुड़ी है।उपनिरीक्षक महेश कुमार ने नौचंदी थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार देर रात पुलिस की टीम नौचंदी ग्राउंड पहुंची और देखा कि कुछ लोग एक गाय को रस्सी से बांधकर उसका वध करने की तैयारी कर रहे थे और जब पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हस्तक्षेप किया, तो उन्होंने गिरफ्तारी के डर से पुलिस टीम पर गोलियां चलायीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में सलीम और शाहबाज कुरैशी नाम के दो आरोपी दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
सूत्रों ने बताया की मुठभेड़ के बाद भाग रहे चार अन्य बदमाशों साजिद उर्फ ​​हकला, नज्जू, रियाजुद्दीन और शरीफ को पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments