Thursday, October 16, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन युद्ध को लेकर क्या ट्रंप-पुतिन में हुई बातचीत? क्रेमलिन की तरफ...

यूक्रेन युद्ध को लेकर क्या ट्रंप-पुतिन में हुई बातचीत? क्रेमलिन की तरफ से आया बड़ा अपडेट

शपथ लेने के बाद 24 घंटे में रूस यूक्रेन युद्ध रुकवा देने का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है। ट्रम्प ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत की है। ट्रम्प ने कहा कि युद्ध में 10 लाख रूसी और 7 लाख यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। ट्रम्प ने कहा कि पुतिन को युद्ध में हो रही हत्याओं की ‘परवाह है’। पुतिन भी चाहते हैं कि मौतें रुके। हालांकि, ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि क्या पुतिन ने जंग रोकने के लिए कोई ठोस प्रतिबद्धता पेश की है? क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच यूक्रेन युद्ध पर हुई कथित बातचीत की न तो पुष्टि कर सकते हैं और न ही खंडन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Trump के ऐलान से भड़का मिडिल ईस्ट, मिस्र में अरब देशों ने बुला ली बड़ी बैठक

अमेरिकी प्रशासन के शीर्ष अधिकारी इस सप्ताह यूरोपीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इस बात पर चर्चा करेंगे कि यूक्रेन में युद्ध को कैसे समाप्त किया जाए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने रविवार को यह जानकारी दी। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए करीब तीन साल हो गए हैं। ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ ने एक दिन पहले ही खबर दी थी कि ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत की, जिसमें वार्ता के माध्यम से समाधान तलाशने पर चर्चा की गई थी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने एक टेलीविजन चैनल से साक्षात्कार में कहा कि रूसी अर्थव्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है और पुतिन को बातचीत की मेज पर लाने के लिए ट्रम्प ‘‘मॉस्को पर कर लगाने, शुल्क लगाने और प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें: PM Modi France- America Visit: फ्रांस के लिए पीएम मोदी ने भरी उड़ान, रवाना होने से पहले ट्रंप को लेकर दिया क्या बयान?

वाल्ट्ज ने यह भी रेखांकित किया कि ट्रंप प्रशासन इस सप्ताह की बैठकों में, यूक्रेन को अमेरिका द्वारा दी जा रही कुछ सहायता वापस लेने पर बातचीत शुरू कर सकता है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन का समर्थन करने में यूरोपीय सहयोगियों को भी बड़ी भूमिका निभानी होगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments