Sunday, December 28, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीययोगी आदित्यनाथ ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी

योगी आदित्यनाथ ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आदिवासी नेता बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मातृभूमि के मान और महिमा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनकी हर पुकार में स्वतंत्रता की गूंज, हर कदम में स्वाभिमान की ज्वाला थी। उन्होंने जंगलों को जागरण, जनों को जननी के प्रति समर्पण की नई परिदी। जय जोहार।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यभूमि, अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से सुसज्जित झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर सभी झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह राज्य निरंतर विकास, समृद्धि और जन-कल्याण के पथ पर आगे बढ़ता रहे, बाबा बैद्यनाथ से यही प्रार्थना है।’’
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments