Wednesday, June 4, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयराष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.3 डिग्री कम है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
शहर में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘मध्यम’ श्रेणी में (165) दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments