Wednesday, July 30, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयराहुल गांधी को साथ लेकर राजघाट के पास यमुना का पानी पिएं...

राहुल गांधी को साथ लेकर राजघाट के पास यमुना का पानी पिएं केजरीवाल : मुख्यमंत्री सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल से कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने साथ लेकर जाएं और दिल्ली के राजघाट के पास यमुना नदी का पानी पीएं, जैसा उन्होंने दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दहिसरा गांव के पास किया था।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आप प्रमुख केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए हरियाणा ने कहा है कि वह राष्ट्रीय राजधानी को स्वच्छ पानी दे रहा है।

मुख्यमंत्री सैनी ने बुधवार को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दहिसरा गांव के पास यमुना नदी के ‘पॉइंट नंबर-चार’ का दौरा किया और पूजा-अर्चना कर यमुना के पानी का आचमन किया। सैनी ने कहा था कि उनके राज्य से राष्ट्रीय राजधानी में आने वाला पानी किसी तरह जहरीला नहीं है। .

बृहस्पतिवार को पानीपत में पत्रकारों से बात करते हुए सैनी ने कहा कि हरियाणा दिल्ली को साफ पानी दे रहा है। सैनी ने कहा कि उन्होंने हरियाणा-दिल्ली सीमा पर दिल्ली में प्रवेश करने वाली यमुना का पानी पिया।

सैनी ने कहा, ‘‘मैं केजरीवाल को आमंत्रित करता हूं कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने साथ लेकर राजघाट के पास यमुना का पानी पिएं और वहां स्नान करें।’’
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपने पहले चुनाव में कहा था कि वह यमुना को साफ करेंगे, लेकिन इस संबंध में कुछ नहीं किया और अब वह हरियाणा को दोष देना शुरू कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments