Sunday, October 5, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयविकसित भारत बनाने के लिए आज देश में चल रहा बहुत बड़ा...

विकसित भारत बनाने के लिए आज देश में चल रहा बहुत बड़ा महायज्ञ… राजस्थान में PM Modi का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में 103 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज मैं करणी माता से आशीर्वाद लेकर आपके बीच आया हूं। उनकी कृपा से विकसित भारत बनाने का हमारा संकल्प और भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए आज देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का बहुत बड़ा महायज्ञ चल रहा है। हमारे देश की सड़कें, एयरपोर्ट, रेल और रेलवे स्टेशन आधुनिक हो, इसके लिए पिछले 11 साल में अभूतपूर्व गति से काम किया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर के इन कामों पर देश पहले जितना पैसा खर्च करता था, आज उससे 6 गुना ज्यादा पैसा खर्च कर रहा है।
 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान जाते ही सबसे पहले पीएम मोदी ने करणी माता में क्यों माथा टेका? आखिर क्यों खास है ये पावन मंदिर, चूहों के रुप में यहां कौन रहता है?

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत में हो रहे इन विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान है। आज भारत अपनी ट्रेनों के नेटवर्क को भी आधुनिक कर रहा है। ये वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेन देश की नई गति और नई प्रगति को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि अभी देश में करीब 70 रूट पर वंदे भारत ट्रेनें चल रही है। इससे दूर-सुदूर के इलाकों में भी आधुनिक रेल पहुंची है। बीते 11 साल में सैंकड़ों रोड ओवरब्रिज और रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है। 34 हजार किमी से ज्यादा के नए ट्रैक बिछाए गए हैं।
मोदी ने साफ तौर पर कहा कि हम एक साथ देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बना रहे हैं। आधुनिक हो रहे इन रेलवे स्टेशनों को देश ने अमृत भारत स्टेशन का नाम दिया है। आज इनमें से 100 से अधिक अमृत भारत स्टेशन बनकर तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकास भी-विरासत भी’ मंत्र का इन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों पर नजारा साफ-साफ दिखाई देता है। ये स्थानीय कला और संस्कृति के भी नए प्रतीक हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan में PM Modi, बीकानेर में करणी माता मंदिर में की पूजा-अर्चना, कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

उन्होंने कहा कि अभी थोड़ी देर पहले ही यहां से मुंबई के लिए एक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई है। आज ही कई इलाकों में स्वास्थ्य, जल और बिजली से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इन सारे प्रयासों का लक्ष्य है कि हमारे राजस्थान के शहर और गांव तेजी से उन्नति की ओर बढ़ सकें। यहां के युवाओं को उनके शहर में ही अच्छे अवसर मिल सकें। राजस्थान के औद्योगिक विकास के लिए भी डबल इंजन सरकार तेजी से काम कर रही है। अलग-अलग सेक्टर के लिए यहां भजनलाल जी की सरकार ने नई औद्योगिक नीतियां जारी की हैं। बीकानेर को भी इन नई नीतियों का लाभ मिलेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments