रेसलर और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने अपने जीवन में एक नया अध्याय जोड़ा है। उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। विनेश ने 6 मार्च 2025 को इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने अपने पति सोमवीर राठी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की थी।
विनेश के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि विनेश फोगाट की डिलीवरी ऑपरेशन के जरिए हुई और पुरी तरह सुरक्षित रही, मां बेटा दोनों स्वस्थ हैं। बता दें कि, विनेश और सोमवीर राठकी शादी 14 दिसंबर 2018 को हुई थी। सोमवीर राठी भी पूर्व भारतीय पहलवान हैं। दोनों की पहली मुलाकात 2011 में हुई थी। तब दोनों रेलवे में नौकरी करते थे। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद सोमवीर राठी ने 2018 में एयरपोर्ट पर विनेश को प्रपोज किया और फिर शादी के बंधन में बंध गए।
इन दोनों की शादी भी काफी अलग थी। दरअसल, विनेश फोगाट और सोमवीर राठी ने 7 नहीं, बल्कि 8 फेरे लिए थे। हिन्दु रीति रिवाज में शादी में 7 फेरे ही लिए जाते हैं। लेकिन इन दोनों ने आठवां फेरा सामाजिक मुद्दे यानी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ को समर्पित किया था। जिसके चलते इनकी शादी काफी सुर्खियों में रही थी।