Wednesday, July 30, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयविराट सिख समागम में बंदा सिंह के दसवें वंशज बाबा जतिन्दर पाल...

विराट सिख समागम में बंदा सिंह के दसवें वंशज बाबा जतिन्दर पाल सिंह द्वारा सम्मान अर्पित

पूर्व सांसद तरुण विजय को उनकी राष्ट्रीयता पूर्ण लेखनी और महान सिख वीर बाबा बंदा सिंह बहादुर के प्रति सेवा कार्यों के लिए प्रतिष्ठित सिख सम्मान बाबा बंदा सिंह बहादुर राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया गया। हरियाणा के फतेहाबाद में एक बड़े सिख समागम में यह पुरस्कार दिया गया जिसमें सिरोपा, प्रशस्ति पत्र, इक्यावन हज़ार रुपये शामिल हैं। विशिष्ट बात यह थी कि बाबा बंदा बहादुर सिंह के दसवें वंशज एवं महान सिख संत बाबा ज़तिंदरपाल सिंह सोढ़ी के करकमलों से यह सम्मान दिया गया।
रियासी (जम्मू कश्मीर) में चिनाब नदी पर बाबा बंदा सिंह घाट, उनकी तपस्थली तक पक्का पहुंच मार्ग, बनवाने तथा दिल्ली में महान धर्म योद्धा बंदा सिंह के उपेक्षित बलिदान स्थल के प्रति राष्ट्रीय ध्यान आकृष्टकरने में सहायता हेतु तरुण विजय को प्रशस्ति प्रदान की गयी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments